Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana 2022 । प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना । श्रम योगी मानधन योजना ऑनलाइन । PM Shram Yogi Mandhan Yojana Apply । PM Kisan Maan Dhan Scheme in hindi । PMSYM Yojana Apply Online
देश में एक बड़ी संख्या में देहाड़ी व असंगठित मजदुर काम करते है ऐसे लोग अपनी आजीविका चलाने के लिए अपने काम पर निर्भर रहते है और यह जरुरी तो नही है की इनको हर रोज काम मिले कई बार इनको काम नही मिलता है तो कभी घर की परिस्थितियां खराब रहती है।
ऐसे लोगो के विकास के लिए सरकार नये योजनाएं लाती रहती है जिनसे आपको अवगत कराना हमारा काम है। इस बार सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का शुभारंभ किया है जिसका उद्देश्य असंगठित मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत ऐसे मजदूर जिनकी प्रति व्यक्ति आय कम है उनको हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी ।
यदि आप Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana के बारे में नहीं जानते या फिर इसका नाम पहली बार सुन रहे हैं तो पोस्ट को अंत तक पढ़े इस लेख में बताया गया है की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना क्या है? कैसे आप भी ऑनलाइन आवेदन करके इसका लाभ ले सकते है।
Table of Contents
Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana 2022 क्या है ?
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का आरम्भ 15 फरवरी 2019 में किया गया था जिसका उदेश्य असंगठित मजदुर जैसे सफाई कर्मचारी, रिक्शा चालक, सब्जी वाला, मोची, दर्जी, मजदूर, घरों में काम करने वाले, भट्टा कर्मकारी और ऐसे लोग जिनकी मासिक आय 15,000 से कम है उनको हर महीने 3000 और सालाना 36,000 की पेंसन दी जाएगी।
Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana में आवेदन करने वाले लाभार्थियों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए साथ ही उम्मीदवार कर दाता व सरकारी कर्मचारी एवं अन्य किसी नेशनल पेंशन स्किम (NPS) तथा राज्य कर्मचारी बीमा निगम का लाभ न ले रहा हो वह इस योजना के लिये आवेदन कर सकते है।
आवेदन करने के बाद लाभार्थी को अपनी उम्र के अनुसार मासिक ₹55 एवं वार्षिक न्यूनतम 55 से ₹200 तक जमा कराए जा सकते हैं इसके बाद जब उम्मीदवार 60 वर्ष से अधिक उम्र का हो जाता है तो उसे इस फंड में से हर महीने ₹3000 और वार्षिक ₹36000 की पेंशन दिया जाएगा ।
योजना का नाम | प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएमएसवाईएम) 2022 |
स्थिति | चालू है |
किसने शुरू किया था | केंद्रीय सरकार द्वारा शुरू किया गया |
योजना का लाभ | सालाना ₹36000 |
पोस्ट केटेगरी | सरकारी योजना |
PM Shram Yogi Pension Yojana 2022 Important Highlights
योजना का नाम | प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना |
किसके द्वारा घोषणा की गयी | वित्तीय मंत्री पीयूष गोयल |
योजना चालू करने की तिथि | 15 फरवरी 2019 |
लाभार्थी | असंगठित क्षेत्र के लोग |
विभाग | श्रम मंत्रालय भारत सरकार |
सरकार | केंद्र सरकार |
आवेदन करने की तिथि | जारी है |
पेंशन की राशि | मासिक 3000 रूपये वार्षिक 36,000 |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | maandhan.in |
जमा की जाने वाली राशि | 55 रुपए से 200 रुपए के बीच |
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2022 से जुड़े नये अपडेट
PM Shram Yogi Mandhan Yojana को केन्द्र सरकार द्वारा 15 फरवरी 2019 को लागु लिया गया था जिसका उदेश्य असंगठित मजदुरो को बुढ्पे में आत्म निर्भर बनाना था जिन सभी आवेदकों की आयु 60 वर्ष से अधिक हो जाएगी उनको इस योजना के तहत 3 हजार की राशि पेंशन के रूप में उनके बैंक में ट्रान्सफर की जाएगी। इस योजना में 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के सभी उमीदवार आवेदन कर सकते है आवेदन करने के पश्चात लाभार्थी को 55 रुपए से 200 रुपए तक प्रतिमाह निवश करना होगा निवश के राशि का निर्धारण आवेदक के आयु के अनुसार की जाएगी ।
- अब तक प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के लिए 42 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा संचालित किया जा रहा है और पेंशन का बटवारा भी भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा किया जायेगा ।
योजना में आवेदन करने के लिए लाभार्थी अपना आधार कार्ड और बैंक का पासबुक सीएससी सेंटर पर ले जाएं जहा पैर उनका एक खाता खोला जायेगा । खाता खुल जाने के बाद उनको श्रमिक कार्ड दिया जाएगा । योजना से संबंधित और भी जानकारी प्राप्त करने के लिए दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कांटेक्ट करें:- 18002676888
अब मृत्यु पर या विक्लांग होने पर परिवार को मिलने वाला लाभ
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के तेहत यदि लाभार्थी की पेंशन प्राप्त अवधि में उसकी मृत्यु हो जाती है तो उसके पेंशन का 50% हिस्सा पति या पत्नी को दी जायगी और पेंशन का हिस्सा बाकि घर के किसी भी सदस्य को नही दिया जायेगा ।
इसके अलावा यदि उम्मीदवार ने किसी भी तरह का अन्शंदन दिया है और 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने से पहले शारीरक रूप से असमर्थ हो गया है तो एस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को नियमित रूप से पेंशन का लाभ मिलता रहेगा ।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का उद्देश्य
आपको तो पता ही है की भारत में बहुत से लोग बुढ़ापे में अपने माता पिता को छोड़ देते है जो की बिल्कुल गलत है अब बिचारे माता पिता बुढ़ापे में कहा कमाने जाये। ऐसे में केंद्रे सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना को आरम्भ किया है। PMSYM Scheme 2022 का उदेश्य लोगो को उनके बुढ़ापे में आत्म निर्भर बना है इसके तेहत आवेदको को 60 वर्ष के बाद हर महीने 3000 की पेशन दी जाएगी ताकि वह अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सके और अपनी आजीविका को चला सके प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के जरिये सरकार मजदूरो और गरीब लोगो की आर्थिक रूप से मद्द करना चाहती है।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से होने वाले लाभ
- योजना के तहत अब लोग अपने बुढ़ापे में आत्मनिर्भर बन पायेगे
- योजना में सभी असंगठित मजदुर जैसे रिक्शा चालक, मोची, दर्जी, मजदूर घरों में काम करने वाले मजदुर तथा वो सभी जिनकी आय 15,000 से कम है वह आवेदन कर सकते है
- उम्मीदवारो को 60 वर्ष के बाद हर महीने 3000 हजार की राशि पेंशन के रूप में दी जाएगी
- यदि लाभार्थी की मृत्यु पेंशन प्राप्त अवधि में हो जाती है तो उसके पेंशन का 1500 पति या पत्नी को दी जाएगी
- पेंशन की सभी राशि लाभार्थी के बैंक में दी जाएगी
- आवेदक जितना अधिक राशि इस योजना में निवेश करता है बाद में उतनी ही अधिक सब्सिडरी मिलाकर पेंशन दिया जायेगा
पीएम श्रम योगी मानधन योजना 2022 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
जैसा की आपको पता ही है की किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए कुछ दस्तावेज़ की जरूत होती है ठीक उसी तरह पीएम श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज़ होने जरूरी है आवेदक एक बार जरुर देख ले की उनके पास पर्याप्त दस्तावेज़ है की नही:-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक अकाउंट
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- पहचान पत्र
- मोबाइल नम्बर (आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए)
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन की प्रक्रिया
यदि आप नही जानते है की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में कैसे आवेदन किया जाये तो में आपको बता दू की आप इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अप्लाई कर सकते है। पहले हब जानेगे की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे इसके बाद ऑफलाइन आवेदन करना सीखेगे।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना ऑनलाइन आवेदन
योजना में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करे :-
- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योंजना में अप्लाई करने के लिए सबसे पहले इसके अधिकारिक वेबसाइट https://maandhan.in/shramyogi पर जाये
- इसके बाद निचे की और “Click here to apply now” के बटन पर क्लिक करे

- अब आपको Self Enrollment के बटन पर क्लिक और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करे

- मोबाइल नंबर पर आपको एक OTP भेजा जायेगा जिसे verify कर continue के बटन पर क्लिक करे
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमे पूछी गयी सभी जानकारियाँ आपको सही-सही ध्यान से भर लेना है

- अंत में अब conform के बटन पर क्लिक कर दे और फॉर्म का प्रिंट निकालना न भूले
जब आप ऊपर बताई गये स्टेप्स को ध्यान से फॉलो कर लेगे तो आपका प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना ऑनलाइन प्रोसेस पूरा हो जायेगा अब हम सीखेगे की कैसे प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करे।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना ऑफलाइन आवेदन प्रोसेस
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में ऑफलाइन आवेदन करने का भी विकल्प दिया गया है जो भी आवेदक ऑफलाइन आवेदन करने के लिए इच्छुक है वह निम्न प्रोसेस को फॉलो करे:-
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आवेदको को जन सेवा केंद्र (CSC) में जाना होगा
- जन सेवा केंद्र में जाते समय ऊपर बताये गये सभी दस्तावेजो की कॉपी ले जाना न भूले
- जन सेवा केंद्र जाने के बाद कर्मचारी आपको एक फॉर्म भरने को देगे जिसे आप सही सही भर ले और उसमे सभी दस्तावेज़ लगाकर जमा करवा दे
- फॉर्म जमा करवाने से पहले उसकी एक कॉपी करवाना न भूले ताकि भविष्य में वह आपके काम आ सके
इस तरह आपका PMSYM योजना में आवेदन करने का पूरा प्रोसेस कम्पलीट हो जायेगा ।
ऐसे व्यक्ति जो प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ ले सकते है
- देश के छोटे और सीमांत किसान
- मछुआरे
- पशुपालक
- ईट भट्टा और खदानो में काम करने वाले
- जिन किसानो के पास खेती योग्य भूमि नही है
- चमड़े के कारीगर
- सफाई कर्मी
- घरेलू कामगार
- सब्जी तथा फल विक्रेता
- प्रवासी मजदूर
- बुनकर
- 15,000 से कम वेतन वाले कर्मचारी
ऐसे व्यक्ति जो प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ नही ले सकते है
- संगठित क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति
- राष्ट्रीय पेंशन योजना के सदस्य
- कर्मचारी भविष्य निधि के सदस्य
- आयकर का भुगतान करने वाले सदस्य
- राज्य कर्मचारी बीमा निगम के सदस्य
प्रीमियम अमाउंट इन श्रम योगी पेंशन योजना
entry Age | Superannuation Age | Member’s monthly contribution (Rs) | Member’s monthly contribution (Rs) | Total monthly contribution (Rs) |
---|---|---|---|---|
(1) | (2) | (3) | (4) | (5)= (3)+(4) |
18 | 60 | 55 | 55 | 110 |
19 | 60 | 58 | 58 | 116 |
20 | 60 | 61 | 61 | 122 |
21 | 60 | 64 | 64 | 128 |
22 | 60 | 68 | 68 | 136 |
23 | 60 | 72 | 72 | 144 |
24 | 60 | 76 | 76 | 152 |
25 | 60 | 80 | 80 | 160 |
26 | 60 | 85 | 85 | 170 |
27 | 60 | 90 | 90 | 180 |
28 | 60 | 95 | 95 | 190 |
29 | 60 | 100 | 100 | 200 |
30 | 60 | 105 | 105 | 210 |
31 | 60 | 110 | 110 | 220 |
32 | 60 | 120 | 120 | 240 |
33 | 60 | 130 | 130 | 260 |
34 | 60 | 140 | 140 | 280 |
35 | 60 | 150 | 150 | 300 |
36 | 60 | 160 | 160 | 320 |
37 | 60 | 170 | 170 | 340 |
38 | 60 | 180 | 180 | 360 |
39 | 60 | 190 | 190 | 380 |
40 | 60 | 200 | 200 | 400 |
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से जुड़े महत्वपूर्ण लिंक
ऑनलाइन आवेदन करे | यहाँ क्लिक करे |
योजना की नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करे |
ऑफिशियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करे |
PMSYM योजना हेल्पलाइन नंबर
यदि आपको योजना से जुडी और जानकारी चाहिये या फिर आपको आवेदन करने में कोई परेशानी आ रही है तो आप निचे दिए गये हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या बता सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर | 1800 267 6888 |
ईमेल | vyapari@gov.in | shramyogi@nic.in |
अधिकारिक वेबसाइट | maandhan.in/shramyogi |
PMSYM योजना से जुड़े प्रश्न और उनके उत्तर
Q:- श्रम योगी पेंशन योजना क्या है?
Ans: श्रम योगी पेंशन योजना को 15 फरवरी 2019 में केंद्रीय सरकार द्वारा चालू किया गया था जिसका उद्देश्य 60 वर्ष से अधिक लोगो को हर महीने ₹3000 की पेंशन प्रदान की जाएगी इस योजना में 18 से 40 वर्ष तक की आवेदक आवेदन कर सकते हैं।
Q:- मानधन योजना में क्या लाभ है?
Ans: मानधन योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक लोगो को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी जिससे बुढ़ापे में लोग स्वयं आत्मनिर्भर बन पाएंगे और अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर पाएंगे।
Q:- प्रधानमंत्री मानधन योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
Ans: प्रधानमंत्री मानधन योजना में आवेदन करने के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प दिए गए हैं रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आवेदक को जन सेवा केंद्र में जाना होगा और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदक मानधन योजना की ऑफिशल वेबसाइट maandhan.in/shramyogi रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।
Q:- प्रधानमंत्री मानधन योजना की eligibility क्या है?
Ans: प्रधानमंत्री योजना में सभी असंगठित मजदूर जैसे सफाई कर्मचारी, रिक्शा चालक, सब्जी वाला, मोची, दर्जी, मजदूर, घरों में काम करने वाले, भट्टा कर्मकारी एवं जिनकी आय 15000 से कम है वह यह योजना के लिए पात्र हैं।
Q:- प्रधानमंत्री मानधन योजना के तहत महीने का कितना पेंशन दिया जायेगा?
Ans: प्रधानमंत्री मानधन योजना के तहत सभी 60 वर्ष से अधिक वृद्ध लोगों को महीने का 3000 रुपए का पेंशन उनके बैंक अकाउंट में दिया जाएगा ।
अन्य पढ़े:-
- किसान सम्मान निधि योजना आवेदन फॉर्म
- गुजरात खेल महाकुंभ 2022 योजना पंजीकरण
- राजस्थान तारबंदी योजना 2022: 50% सब्सिडी का लाभ अभी करे ऑनलाइन आवेदन
Hi Dear, are you in fact visiting this site regularly,
if so after that you will without doubt obtain nice know-how.